आगरालीक्स… आगरा में संस्थाएं सेवा कार्य कर रही हैं, सेवा कार्य की लंबी फेहरिस्त है। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा हमेशा सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है। अन्य संस्थाओं को भी समाज व देश के हित में शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े व अन्य सेवा कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के अधिष्ठापन व शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए निर्यातक व समाज सेवी पूरन डाबर ने कही। होटल डबल ट्री हिल्टन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों व परिषद के सदस्यों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आगामी वर्ष 2019-20 के लिए अखिलेश भटनागर को अध्यक्ष, राहुल वर्मा को सचिव, सौरभ गोयल को कोषाध्यक्ष व शशी मल्होत्रा को शाखा महिला संयोजिका के पद की शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि व क्षेत्रीय संगठन मंत्री भाविप राजीव अग्रवाल, सदस्य प्रांतीय मार्गदर्शक मण्डल बृज प्रदेश वीरेन्द्र सिंघल, प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रदेश विनय सिंह, प्रांतीय वंदना अग्वाल, मुकेश मित्तल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। निवर्तमान सचिव तपन अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संगम सिंघल ने शाखा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अब तक किए गए सेवा कार्यों से अवगत कराया।

अध्यक्षता अखिलेश भटनागर, संचालन संजीव विमल, दीपक मनचंदा व डॉ. मोनिका अस्थाना, धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विमल मित्तल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप सिंघल, संजीव दौनेरिया, हरेन्द्र मल्होत्रा, आनंद शंकर शर्मा, विमल मित्तल, विसाल सक्सेना, जेपी गर्ग, अनुराग शिवहरे, अजय गर्ग, सुमित गुप्ता, दीप सिंघल, मधुर गोयल, मोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, उरमी गुप्ता, निधि मित्तल, प्रियंका मनचंदा, निधि गर्ग, पूजा बंसल आदि उपस्थित थीं।