नईदिल्लीलीक्स..भारत की कूटनीतिक स्तर पर बड़ी जीत। क़तर की जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा। भारत आने पर किया स्वागत।
विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की रिहाई का किया स्वागत
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार उन आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है, जो दाहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम कर रहे थे और जो क़तर में हिरासत में थे।
आठ में से सात वापस भारत लौट आए
आठ में से सात भारत भी लौट चुके हैं। हम क़तर के अमीर की ओर से लिए गए इन नागरिकों की रिहाई और घर वापस आने देने के फ़ैसले का स्वागत करते हैं।
जासूसी के आरोप में सुनाई गई थी मौत की सजा
उल्लेखनीय है कि इन पूर्व नौसैनिक अधिकारियों को कतर ने कथित रूप से जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से भारत ने कूटनीतिक स्तर पर प्रयास कर इनकी रिहाई के प्रयास किए थे।