नईदिल्लीलीक्स… भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी आज 95 साल के हो गए। पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।
हर साल आशीर्वाद लेने जाते हैं पीएम

पीएम मोदी भाजपा नेता के घर पहुंचने के बाद उनके घर पर करीब आधा घंटे तक रहे और आडवाणी से आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी हर साल उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके घर जाते हैं और आशीर्वाद लेते हैं।
राजनाथ सिंह ने भी घर पहुंच कर बधाई दी
इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके घर जाकर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही ट्विट कर कहा- श्रेद्धय लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं, उनकी गिनती भारत की कद्दावर राजनीतिक हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।