Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Why Agahan month is called Margashirsha, know the importance of this month…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Why Agahan month is called Margashirsha, know the importance of this month…#agranews

120

आगरालीक्स…कल से अगहन मास शुरू हो रहा है. जानिए क्यों इस महीने को मार्गशीर्ष कहते हैं और क्या है इस माह की विशेषताएं

मार्गशीर्ष मास जो 09नवम्बर 2022 से शुरू होकर 08 दिसम्बर 2022 तक रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का नवां महीना अगहन(मार्गशीर्ष) कहलाता है। अगहन मास मार्गशीर्ष नाम से भी जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि अगहन मास को मार्गशीर्ष क्यों कहा जाता है? हम आपको बताते हैं कि अगहन मास को मार्गशीर्ष नाम से क्यों जानते हैं।

मार्गशीर्ष मास को हिन्दू पंचांग के अनुसार अगहन मास भी कहा जाता है। वैसे तो हर माह की अपनी विशेषताएं है लेकिन मार्गशीर्ष का सम्पूर्ण मास धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है। अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई तर्क हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में व अनेक नामों से की जाती है। इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी श्रीकृष्ण का ही एक रूप है।

गीता में स्वयं भगवान ने कहा है मासाना मार्गशीर्षोऽयम्।

श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष मास की महत्ता गोपियों को भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि मार्गशीर्ष माह में यमुना स्नान से मैं सहज ही सभी को प्राप्त हो जाऊंगा। तभी से इस माह में नदीयों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है।

मार्गशीर्ष में नदीयों में स्नान के लिए तुलसी की जड़ की मिट्टी व तुलसी के पत्तों से स्नान करना चाहिए। स्नान के समय इन मन्त्र का स्मरण करना चाहिये। ॐ नमो नारायणाय या गायत्री मंत्र का स्मरण करना चाहिए। हिन्दू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि इस माह का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से है। पंचांग के अनुसार 27 नक्षत्र होते हैं जिसमें से एक है मृगशिरा नक्षत्र भी है। इस माह की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र में होती है। इसी कारण इस मास को अगहन मॉस को मार्गशीर्ष मास के नाम से जाना जाता है।

भागवत के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा था कि सभी माह में मार्गशीर्ष स्वमं में ही हूँ। मार्गशीर्ष माह में श्रद्धा और भक्ति से प्राप्त पुण्य के बल पर हमें सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस माह में नदीयों में स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व दिया गया है। सत युग में देवों ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारंभ किया गया था। इसी मास में कश्यप ऋषि ने सुन्दर कश्मीर प्रदेश की रचना की थी। इसी मास में महोत्सवों का आयोजन होता है जो यह अत्यंत शुभ होता है। अगहन (मार्गशीर्ष) शुक्ल तिथि 12 को उपवास प्रारम्भ कर प्रति मास की द्वादशी को उपवास करते हुए कार्तिक की द्वादशी को पूरा करते हैं जो बहुत शुभ होता है।प्रति द्वादशी को भगवान विष्णु के केशव से दामोदर तक 12 नामों में से एक-एक मास तक उनका पूजन करना चाहिए। इससे पूजक ‘जातिस्मर’ पूर्व जन्म की घटनाओं को स्मरण रखने वाला हो जाता है तथा उस लोक को पहुंच जाता है, जहां फिर से जगत में पुन: लौटने की आवश्यकता नहीं होती है।

अगहन (मार्गशीर्ष) की पूर्णिमा को चन्द्रमा की अवश्य ही पूजा की जानी चाहिए, क्योंकि इसी दिन चन्द्रमा को सुधा के द्वारा सिंचित किया गया था। इस दिन माता, बहिन, पुत्री और परिवार की अन्य स्त्रियों को वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करना चाहिए। इस मास में विभिन्न प्रकार के नृत्य-गीतादि का आयोजन कर उत्सव भी किया जाना चाहिए। अगहन (मार्गशीर्ष) की पूर्णिमा को ही ‘दत्तात्रेय जयन्ती’ मनाई जाती है। अगहन (मार्गशीर्ष) मास में इन 3 पवित्र पाठ की बहुत महिमा बताई गई है। विष्णुसहस्त्र नाम, 2. भगवत गीता और 3. गजेन्द्रमोक्ष। इन्हें अगहन मॉस के दिनो में 2-3 बार अवश्य पढ़ना चाहिये।
इस मास में ‘श्रीमद भागवत’ ग्रन्थ के प्रतिदिन दर्शन करने की विशेष महिमा है। स्कन्द पुराण में लिखा है- घर में यदि भागवत हो तो अगहन मास में दिन में एक बार उसको प्रणाम अवश्य करना चाहिए। अगहन (मार्गशीर्ष) मॉस में अपने गुरु को, इष्ट को ॐ दामोदराय नमः मन्त्र कहते हुए प्रणाम करने से जीवन के जितने भी अवरोध हें समाप्त होते हैं। अगहन (मार्गशीर्ष) में शंख में पवित्र तीर्थ का जल भरें और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान के ऊपर से शंख मंत्र:-

♦️त्वं पुरा सागरोत्पन्नो विष्णुना विधृतः करें।
♦️निर्मितः सर्वदेवैश्च पाञ्चजन्य नमोस्तुते ।।

जपते हुए घुमाएं, बाद में यह जल घर की दीवारों पर छीटें। इससे घर में शुद्धि बढ़ती है, शांति आती है, क्लेश दूर होते हैं।

अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई तर्क हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में व अनेक नामों से की जाती है। इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी श्रीकृष्ण का ही एक रूप में भी बताया गया है।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250 *

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!