आगरालीक्स …आगरा में भाजपा सांसाद चौधरी बाबूलाल ने उदाहरण देकर समझाया कि गधा पीएम मोदी हैं, , सीएम अखिलेश और मायावती । एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि अखिलेश ने माननीय मोदी जी का गधा की संज्ञा देकर अपमान करने का काम किया है, देश के प्रधानमंत्री और देश के ही नहीं विश्व के सबसे बडे नेताओं में जिनकी गिनती की जाती हो, अखिलेश माननीय मुलायम सिंह जी के लडके हैं, पढे लिखे लडके हैं और प्रदेश की सबसे बडी कुर्सी के मालिक हैं, मुख्यमंत्री रहते हुए इस भाषा का प्रयोग करना, बहुत ओछेपन की बात है, मोदी जी ने विकास की बात की है, आज विकास पर ही प्रदेश का चुनाव लडा जा रहा है, मैं अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि पांच साल के कार्यकाल में जंगलराज के अलावा कुछ और नहीं दिया, किसानों को बिजली नहीं मिलती, नहरों में पानी नहीं आता, देहात की सडके टूटी पडी हैं, अधूरा एक्सप्रेस वे बनवाकर समय रहे हैं कि क्या काम कर दिया है,
गधा कौन है, सांसद चौधरी बाबूलाल बोले
गधे की राजनीति, खामखां गधे का शब्द उछाल कर, माननीय मोदी जी को गधा शब्द का प्रयोग करते हुए, माननीय मोदी जी ने डिफ़निशन की है, गधा वह पशु है जो अपने मालिक के प्रति वफादार होता है और बिल्कुल ही जहां मालिक चाहता है, वही काम दिन और रात करने का काम करता है, आज माननीय मोदी जी जनता के लिए जिस तरीके सा रात और दिन काम करने का काम कर रहे हैं। उन्हें ना अपने घर की चिंता है न परिवार की चिंता है, अखिलेश को अपनी वो जमाने, अपने परिवार को चलाने की चिंता है, ऐसे ही मायावती को प्रदेश में स्थापित होने की चिंता है और माननीय मोदी जी को न स्थापित करने की जरूरत है, वो जो कुछ भी कर रहे हैं देश के लिए कर रहे हैं।
Leave a comment