आगरालीक्स..(Agra News 5th May). भाजपा, यूपी के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन, 14 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने पर होम आइसोलेट हुए थे। इलाज के लिए हैदराबाद भेजा गया, बुधवार को निधन हो गया।
भाजपा यूपी के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कोरोना के लक्षण होने पर 14 अप्रैल को जांच कराई थी, इसमें कोरोना की पुष्टि होने पर वे होम आइसोलेट हो गए।
हैदराबाद में चल रहा था इलाज
सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की तबीयत बिगडने पर पीजीआई में भर्ती किया गया, यहां से उन्हें हैदराबाद रेफर कर दिया गया। उनका हैदराबाद में इलाज चल रहा था। बुधवार को उनका निधन हो गया।
Bhawani Singh
chon14htht AapriShlpm afontt s2lo0fs:grrme3d5 · #COVID19 शुरुआती लक्षण दिखने पर कल मैंने कोरोना जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट #पॉजिटिव आयी है। मैंने अपने आप को #home#आइसोलेट कर लिया है। पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से विनम्र निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें एवं भारत सरकार के #covid19 गाइड लाइन का पालन करे। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी निरोग एवं प्रसन्न रहे।
भाजपा के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की 14 अप्रैल की फेसबुक पोस्ट
आगरा में भाजपा ब्रज प्रांत में संगठन मंत्री रहे
सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह भाजपा ब्रज प्रांत में संगठन मंत्री रहे थे, वे अधिकांश समय आगरा में ही रहे।