Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Bloody love: Post graduate Shabnam was madly in love with 5th pass Salim# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bloody love: Post graduate Shabnam was madly in love with 5th pass Salim# agranews

224

आगरालीक्स….प्यार अंधा होता है! 5वीं पास सलीम के प्रेम में पागल थी एमए पास शबनम. परिजनों ने किया विरोध तो प्रेमी के साथ सभी को कुल्हाड़ी से काट डाला था…दस माह के भतीजे को भी नहीं छोड़ा था.

दिल दहला देने वाला था शबनम का प्यार
लोगों में अक्सर ये चर्चाएं सुनने को मिलती रहती हैं कि प्यार अंधा होता है, क्योंकि जो प्रेम में पड़ा जाता है उसे फिर किसी और की कोई चिंता नहीं होती. उसे केवल अपना प्रेमी ही दिखाई देता है जिसे वह बस पाना चाहता है. अमरोहा के हसनपुर के गांव बावनखेड़ी में रहने वाली शबनम भी प्रेम में थी लेकिन उसका प्रेम अंधा ही नहीं बल्कि दिल दहला देने वाला और खतरनाक था.

शिक्षक फैमिली से थी शबनम
अमरोहा जिले के हसनपुर के गांव बावनखेड़ी में शिक्षक शौकत अली रहते थे. परिवार में उनकी पत्नी हाशिमी दो बेटे अनीस, राशिद, बेटी शबनम, बहू अंजुम और दस माह का नाती अर्श थे. परिवार में काफी जमीन थी. शबनम उनकी इकलौती बेटी थी. शिक्षक फैमिली होने के कारण शबनम भी पढ़ी लिखी थी और उसने अंग्रेजी व भूगोल में एमए किया हुआ था. लेकिन शबनम पांचवीं पास मजदूर सलीम को अपना दिल दे बैठी. परिजनों को जब मालूम हुआ तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया था.

प्रेमी के साथ खेला खूनी खेल
परिजन जब शबनम और सलीम के प्रेम को लेकर विरोध कर रहे थे तो शबनम को ये अच्छा नहीं लगा और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सभी को कारने की योजना बना डाली. 15 अप्रैल 2008 को गांव के लोग उठे तो उन्होंने शिक्षक शौकत अली के घर में शबनम की चीख पुकार सुनी. लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में शौकत अली, हसीना, अनीस, राशिद, शबनम की भाभी अंजुम और भाभी की बहन राबिया के शव खून से लथपथ पड़े हुए हैं. पास में ही दस माह के शबनम के भतीजे अर्श का शव पड़ा हुआ था. सात हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी गांव पहुंच गए.

शबनम ने रचा था नाटक
इस सनसनीखेज हत्याकांड पर पुलिस ने जब शबनम से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके घर में कुछ बदमाश घुस आए थे और उन्होंने परिवार की हत्या कर दी. वह बाथरूम में थी, इसलिए बच गई. पुलिस ने तुरंत ही हत्याकांड को लेकर जांच शुरू कर दी. कहीं से कुछ भी कोई सुबूत नहीं मिला तो पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी जिसमें चौंकाने वाला मामला था. जांच में सामने आया कि हत्या से पहले सभी को बेहोश करने के लिए कुछ खिलाया गया था. इस पर पुलिस का शक शबनम पर गया. जांच में पुलिस को शबनम और उसके प्रेमी सलीम के रिश्ते के बारे में भी पता चल गया और ये भी पता चला कि शबनम अविवाहित ही गर्भवती थी. इतना सब कुछ पता चलने पर पुलिस ने कड़ाई से शबनम से पूछताछ की तो वह टूट गई और सच बता दिया. पुलिस ने बाद में शबनम के प्रेमी सलीम को भी पकड़ लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!