आगरालीक्स…(23 July 2021) पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा की कंपनी की डायरेक्टर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हैं. अब उन पर पुलिस…
शिल्पा शेट्टी पर कसा शिकंजा
पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा की कंपनी की डायरेक्टर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हैं। अब पर उन भी पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को राज कुंद्रा को लेकर जुहू स्थित शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी से भी सवाल कर सकती है। पोर्न फिल्म बनाने वाली राज कुंद्रा की कंपनी विआन की डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी भी हैं।
काफी डाटा बरामद किया
क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर से काफी डाटा बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच के अफसर राज कुंद्रा की मौजूदगी में शिल्पा शेट्टी से सवाल पूछेगी।
कुंद्रा पहुंचे हाईकोर्ट
राज कुंद्रा को आज कोर्ट में जमानत के लिए पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इसी बीच राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
19 जुलाई को किया था गिरफ्तार
बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर पोर्न फिल्म बनाने और एक ऐसा व्हाट्स ग्रुप संचालित करने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया था। उनसे पूछताछ जारी है। शुक्रवार को उनकी रिमांड फिर बढ़ा दी गई।