Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Book Unreserved train ticket online in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Book Unreserved train ticket online in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सुबह सुबह इंटरसिटी की टिकट के लिए कैंट और राजा की मंडी स्टेशन पर लाइन में नहीं लगना होगा, आज से सभी ​ट्रेनों की अनारक्षित टिकट आॅनलाइन बुक कराई जा सकती है। उत्तर मध्य रेलवे में पहली बार आगरा मंडल से इसकी शुरुआत होने जा रही है।
रेलवे ने आरक्षित श्रेणी के टिकटों को ऑनलाइन बुक करने की सुविधा यात्रियों को पहले से ही दे रखी है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होती है। ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी के टिकटों को ऑनलाइन बुक कराने की सुविधा नहीं थी। इससे यात्रियों को स्टेशन पर टिकट काउंटर पर लाइन में लगना पड़ता है। रेलवे तीन सितंबर से अनारक्षित टिकट को ऑनलाइन बुक कराने की सुविधा शुरू करने जा रही है। यूटीएस एप के माध्यम से यात्री टिकट बुक कर ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। आगरा मंडल के 76 स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू होगी।
इस तरह कर सकते हैं टिकट बुक
गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस डाउनलोड करना है, इसके बाद अनारक्षित टिकट बुक कराई जा सकती है। मीडिया से उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के डीसीएम डॉ. संचित त्यागी का कहना है कि आनलाइन बुकिंग की सुविधा स्टेशन परिसर में यात्रियों को नहीं मिलेगी। ऐसा बिना टिकट सफर करने वालों को इस सुविधा के दुरुपयोग से रोकने को किया गया है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

error: Content is protected !!