
अछनेरा के काशीराम नगर निवासी इकबाल ने अपनी 12 और 14 साल की बेटियों की शादी भरतपुर निवासी इकराम के बेटे हैदर और अनवर से तय कर दी थी। शनिवार को उनकी शादी होने वाली थी, इसकी जानकारी उनके दादा सन्नू को हुई तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद भी वह नहीं माना और शादी की तैयारी होने लगी। इस पर सन्नू ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पहुंचकर दोनों बेटियों की शादी रोकी और उनके परिजनों को थाने ले आए।
रोने लगी बेटियां
थाने पहुंचने पर दोनों बेटियां रोने लगी। उनकी मां की मौत के बाद इकराम ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद से बेटियों को उनके दादा सन्नू ने ही पाला था। थाने में पहुंचने के बाद दोनों बेटियां रोने लगी। उनका कहना था कि यह उम्र शादी की नहीं हैं, वे पढना चाहती हैं, जिससे उनकी जिंदगी बेहतर हो सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों बेटियों को उनके दादा के साथ भेज दिया और उनके परिजनों को बाल विवाह के आरोप में हिरासत में ले लिया है।
एसएसपी से शिकायत पर पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सन्नू ने बाल विवाह की सूचना पुलिस को दी तो उन्होंने हलके में लिया। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की गई, उन्होंने इंस्पेक्टर को बाल विवाह रोकने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने रात में शादी को रुकवाया। इससे स्थानीय लोगों की भी भीड जुट गई। पुलिस ने दोनों बेटियों के शादी समारोह से उनके परिजन और वर पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ बाल विवाह करने पर कार्रवाई की जा रही है। यह मामला अछनेरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Leave a comment