Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Breaking News….Jeweller shot dead in Agra, 2 caught by public
agraleaks

Breaking News….Jeweller shot dead in Agra, 2 caught by public

pistol
आगरालीक्स….
शहर में बदमाशों का आतंक…आज सरेशाम पृथ्वीनाथ फाटक के पास पल्सर सवार बदमाशों ने लूट में नाकाम होने पर सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद जो कुछ हुआ…उसके बारे में बदमाशों ने कभी नहीं सोचा होगा। सतर्क जनता ने पल्सर सवार दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह से धुनाई कर डाली। सर्राफा व्यवसायी की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। लोगों की पिटाई करने से दोनों बदमाशों की हालत काफी खराब बताई जा रही है।
घटनाक्रम के अनुसार पृथ्वीनाथ फाटक के पास संजय वर्मा की ज्वैलरी की दुकान है। बताया जाता है कि आज शाम संजय वर्मा दुकान बंद करके अपने साथ एक थैला लेकर पृथ्वीनाथ फाटक के पास से जा रहे थे। अभी वह थोड़ी ही दूर आगे बढ़े थे कि पल्सर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके हाथ से थैला छीन ले जाने की कोशिश करने लगे। इस पर संजय वर्मा बदमाशों से भिड़ गए और उन्होंने थैला अपने काबू में कर लिया। लूट में नाकाम होने पर गुस्साए बदमाशों में से एक ने अपने पास हथियार से संजय वर्मा को गोली मार दी, गोली लगने के बाद संजय वर्मा जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग ये सब वारदात होते देख रहे थे…तभी कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया और पकड़ने के बाद उनकी बुरी तरह से धुनाई कर डाली। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना शाहगंज पुलिस ने घायल संजय वर्मा को तुरंत ही एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। लोगों ने दोनों ही बदमाशों की बुरी तरह से पिटाई कर डाली जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल संजय वर्मा की मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!