आगरालीक्स… आगरा में जी 20 देश के मेहमान 10 फरवरी को आ रहे हैं, इसके लिए आगरा को तैयार किया जा रहा है।

मंगलवार को कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम नवनीत सिंह चहल ने रेलवे, छावनी परिषद, एफसीआई, बीएसएनएल, उ0प्र0 परिवहन विभाग, प्राइमरी स्कूल, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, मैट्रो इत्यादि विभागों के कार्यालय व खाली प्लाटों तथा आवासों की रंगाई-पुताई व चित्रकारी, साफ-सफाई तत्काल पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया। साथ ही सम्पूर्ण भ्रमण मार्ग पर आमजन के मकानों व मकानों की छत तथा धर्म स्थलों एवं दुकानों तथा चौराहों की पेंटिंग, चित्रकारी व साफ-सफाई तथा र्सौन्दर्यीकरण के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। भ्रमण मार्ग पर आने वाले खाली प्लाटों में प्लांटेशन व व्यूटीफिकेशन तथा र्सौन्दर्यीकरण कार्य को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण कराने को सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ मंडलायुक्त महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय ने आगरा किला के व्यवस्थाओ को देखा, और चल कार्य को तत्काल पूर्ण कराने हेतु ए0 एस0 आई0 के अधिकारी को निर्देशित किया। आगरा किला के सामने से मनटोला नाला की साफ-सफ़ाई तत्काल कराने को नगर निगम को निर्देशित किया।