आगरालीक्स… आगरा में बीएसएनएल के अधिकारी की हत्या, कार सवार युवक उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे, सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के दौरेठा नम्बर एक मे 100 फुटा रोड पर बीएसएनएल के एसडीओ वीरेंद्र कुमार (45)
पत्नी भावना के साथ रह रहे थे। शनिवार रात को कार सवार युवक उनके घर पर आए, वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी भावना से सात हजार रुपये लेकर कार सवाल युवकों के साथ चले गए। रात तक वह वापस नहीं आए।
सुबह मिला शव
रविवार सुबह दौरेठा क्षेत्र में वीरेंद्र कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले और चेहरे पर निशान है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार के पिता नाथूराम सेना के सेवानिवृत्त हैं।