आगरालीक्स… आगरा के नगर निगम चुनाव में बसपा के मेयर प्रत्याशी दिगंबर धाकरे ने घोषणा पत्र जारी किया, उन्होंने कहा कि मुंबई, पुने व इंदौर में निगम की सफाई व व्यवस्था व जनता की सुविधा के लिए अन्य कार्य काफी बेहतर और विकसित हैं। हमें भी उसी तर्ज पर काम करना होगा। डोर-टू डोर कचरे का कलेक्शन आधुनिक शौचालय, शहरवासियों के लिए मनोरंजन के साधन व पार्कों का विकास, यातायात व्यवस्था, मलिन बस्तियों व धार्मिक स्थलों का विकास, सेफ फूड जोन आदि कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में सुनील कुमार चित्तौड़ (जोन कोऑर्डिनेटर), नीलू धोकरे, डॉ आलोक मित्तल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही शनिवार को दिगम्बर सिंह धाकरे ने बल्केश्वर, कावेरी कुंज, वजीरपुरा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया गया। जहां लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया व समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक आपको सिर्फ वादे मिले, लेकिन यदि आपका समर्थन बसपा को मिला तो जनता के लिए काम भी किए जाएंगे। बस्तियों में जहां न तो नेता पहुंचते हैं और न ही सफाई कर्मी, वहां व्यवस्थाएं ठीक की जाएंगी। जब हमारे ही देश के मुम्बई, पुने और दौर जैसे शहरों के निगम में बेहतर काम हो सकता है, तो पर्यटन नगरी आगरा में क्यों नहीं।
सबसे पहले आधारभूत सुविधाओं और नगर निगम की जिम्मेदारी के काम पानी व सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
मीडिया के सवाल पर बोले
एससी आयोग के चेयरमैन डॉ राम शंकर कठेरिया की गाडी से रोडवेज बस के टकराने और उसके बाद पुलिस कर्मी को डांट लगाने के सवाल पर बसपा मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे बोले कि उन्हें यह नहीं करना चाहिए था, पुलिस कर्मी उनकी मदद के लिए आया था उन्होंने उस पर हाथ उठा दिया।