आगरालीक्स… नगर निगम चुनाव में प्रचार के तरीके भी अलग अलग हैं, बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे होटलों में कार्यक्रम करने के बजाय आम लोगों के बीच जा रहे हैं, उनका दुख दर्द बांट रहे हैं। उनका कहना है कि शहर की जनता ने मेयर की कुर्सी सौंपी तो शिक्षा और स्वास्थ्य के कामों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पर्यटन नगरी होने के कारण शहर में ऐसे कामों को प्रोत्साहित व बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे शहर के लोगों को रोजगार मिल सके और शहर का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी एक स्वच्छ छवि के साथ जाना जाए। जनसम्पर्क के दौरान बसपा मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह दाकरे के साथ मुख्य रूप से डॉ. धर्मपाल सिंह व हाजी जुल्फिकार अहमद भुट्टों थे।
बसपा मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे ने गुरुवार को जनसम्पर्क के साथ आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के सदस्यों के साथ मीटिंग भी की। देहली गेट स्थित रवि हॉस्पीटल में आयोजित मीटिंग में आईएमए के सदस्यों द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य, शिक्षा व पर्यटन पर सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। जिससे लोग संक्रामक बीमारियों के बच सकें। इसके लिए सिर्फ शहर के मुख्य हिस्सों या कालोनियों को नहीं बल्कि हर बस्ती व गली को स्वस्छ रखने का प्रयास करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता परिषदीय स्कूलों की स्थिति को सुधारने का होगा। जिससे गरीब बच्चों को भी अपने घर के पास ही ज्यादा पैसे खर्च किए बिना शिक्षित होने का मौका मिल सके। वहीं पर्यटन नगरी के लिए काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को रोजगार का बड़ा हिस्सा पर्यटकों के कारण ही मिलता है। होटल इंडस्ट्री के साथ हम कई उद्योगों को एक नया मुकाम दे सकते हैं, यदि पर्यटकों के लिए कुछ खास योजनाएं बनाई जाएं। आईएमए की ओर से इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी, सचिव ओपी यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
इससे पूर्व दिगम्बर सिंह धाकरे ने डॉ. धर्मपाल सिंह व हाजी जुल्फीकार अहमद भुट्टो के साथ यमुना किनारा, बेलनगंज, कृष्णा कालोनी, विभव नगर, कटरा वसीज खां आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। कृष्णा कालोनी के लोगों ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया। कटरा वजीर खां के लोगों ने लोगों बताया कि सीवर की क्षेत्र में गम्भीर समस्या है। दिगम्बर सिंह दाकरे ने लोगों को समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया और वोट डालने की अपील की।
जंगजीत नगर के लोगों को मनाया वोटिंग के लिए
बसपा मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंग दाकरे की धर्मपत्नी नीलू धाकरे ने भी गुरुवार को विबिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। जंगजीत नगर में वर्षों से नारकीय हालत के कारण यहां के लोग वोट नहीं डालते चाहते। नीलू धाकरे ने भी इस बात को स्वीकारा का यहां के लोगों को सिर्फ विकास और सुविधाओं के नाम पर सिर्फ धोखा मिला है। उन्होंने लोगों का बात को गम्भीरता से सुना और नालियां व सड़क न होने के कारण दलदल बन चुकी सड़कों में भ्रमण भी किया। उन्होंने लोगों को वोटिंग के लिए तैयार किया और उनकी समस्या के निवारण का आश्वासन भी दिया। नीलू धाकरे ने खंदारी, लायर्स कॉलोनी, दयालबाग, रश्मि विहार आदि क्षेत्रों में भी भ्रमण किया।