Business cell will solve the problems of the traders of Agra…#agranews
आगरालीक्स…(2 October 2021 Agra News) आगरा के व्यापारियों की समस्याओं को दूर करेगा व्यापार प्रकोष्ठ. व्यापारियों की सुरक्षा रहेगी सबसे अहम
नए अवसर मिलेंगे
ताज नगरी के व्यापार को नई दिशा और दशा मिलेगी। समस्याएं खत्म होंगी और नए अवसर प्रदान होंगे। ऐसी ही नई उम्मीदों और आशाओं के साथ सर्राफा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों ने व्यापार प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में अग्रसेन चौक, फब्बारा पर कार्यक्रम का आयोजन किया। टीएन अग्रवाल को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त मंत्री, अजय गर्ग को ब्रज क्षेत्र संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ, नितेश अग्रवाल को संयोजक भाजपा महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ, गौरव बंसल को संयोजक भाजपा महानगर व्यापारिक प्रकोष्ठ बनाए जाने पर श्री सर्राफा कमेटी किनारी बाजार, आगरा सर्राफा एसोसिएशन, सर्राफा मैन्युफैक्चरिंग, सर्राफा स्वर्णकार कमेटी नमक की मंडी के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया। पुष्प वर्षा व मिष्ठान वितरण किया गया।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2021/10/0a0e736b-bba3-4a83-97de-7d3a95041d3f.jpg)
सही प्रतिनिधित्व अब मिला
टीएन अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ में पद का मिलना आगरा के व्यापारियों का सम्मान है। नितेश अग्रवाल ने कहा कि सर्राफा व्यवसाय का शहर में जो योगदान है उसको सही प्रतिनिधित्व अब मिला है। शहर के हर व्यापार से जुड़ी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विशेषकर व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को। कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र गोयल ने उम्मीद जताई की अब ताज नगरी के व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। सम्मान करने वाले सभी संगठनों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहनलाल अग्रवाल, धर्म कुमार जैन, पवन दौनेरिया, ब्रजमोहन रैपुरिया, आनंद अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, राजू मेहरा, राकेश मोहन, देवेन्द्र दौनेरिया, गणेश चंद गोयल, राम भाई, अशोक अग्रवाल, रानू ठाकुर, विनोद जौहरी, मनोज गुप्ता, सुशील चौहान, सोहनलाल गोयल, मनीष पारौलिया, संजय अग्रवाल, राजेन्द्र खिरली, नयन मित्तल, दिनेश गर्ग, किशोर, मनोज वर्मा, धीरज वर्मा, सुधीर गुप्ता, मनोज खिलनी, गुड्डन, आशीष अग्रवाल, सलमान शाह, प्लारेलाल खंडेलवाल, धर्मेन्द्र सिंह, गुड्डू आदु मौजूद थे।