आगरा में कोरोना के हालात
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 196
मरीज ठीक हो चुके हैं 13
मरीजों की मौत हुई 05
आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के केस 200 के करीब पहुंच चुके हैं लेकिन एक राहत की खबर है। कोरोना संक्रमित मरीजों के क्लोज रिलेटिव यानी परिजन ही चपेट में आ रहे हैं। नया केस आने के बाद उसके संपर्क वालों के सैंपल लिए जाते हैं, इसमें एक से पांच लोग तक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
एसएन के पांच वार्ड बॉय कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इसमें से कौशलपुर निवासी ईएनटी विभाग में वार्ड बॉय के पांच परिजनों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। अब इन परिजनों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। इसी तरह से एक और वार्ड बॉय के दो और परिजनों ने कोरोना की पुष्टि हुई है।
ताजगंज के कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले छह पॉजिटिव
ताजगंज क्षेत्र की गढैया में कोरोना संक्रमित मरीज मिला था, इसके संपर्क में आने वाले छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही घटिया घाजम खां निवासी कोरोना संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
तीन मरीज भी कोरोना संक्रमित
ऐसे मरीज जिन्हें निमोनिया और सांस की परेशानी है, उनके सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में भेजे गए सैंपल में से तीन में कोरोना की पुष्टि हुई है।