आगरालीक्स.. आगरा का कारोबारी यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार में जिंदा जला, वह चांदी लेने के लिए अपनी कार से मथुरा जा रहा था, दौडती कार में आग लग गई, कारोबारी को कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, वह कार में ही जिंदा जल गया।
मंगलवार को चांदी कारोबारी टीकम सिंह (23) पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी 12 ए कृष्णा विहार कालिंद्री आगरा यमुना एक्सप्रेस वे से स्विफ्ट डिजायर कार UP 80 DZ 0497 आगरा से मथुरा चांदी लेने जा रहे थे। दोपहर एक बजे माइल स्टोन 140 के समीप बल्देवी मथुरा में कार से आग की लपटें उठने लगी, कार के ब्रेक लगते इससे पहले ही कार आग का गोला बन गई।
कार में जिंदा जला
कार आग का गोला बन गई, कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, इससे आगरा निवासी कारोबारी टीकम सिंह कार में जिंदा जल गया। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई। वह मूल रूप से सादाबाद बिसावर के रहने वाले थे और आगरा में कई साल से रह रहे थे।