आगरालीक्स… आगरा में एक बडे कारोबारी ने बेटे की पत्नी को कोठी से बाहर निकाल दिया, कोठी के बाहर आधी रात तक खडी रही, पुलिस के पहुंचने के बाद कारोबारी ने गेट खोला, कारोबारी और युवती को पुलिस थाने ले आई, युवती ने कारोबारी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
आगरा के कमला नगर निवासी कपडे के बडे कारोबारी के दो बेटे हैं, छोटे बेटे की शादी दो साल पहले हुई है। बुधवार रात को कारोबारी के बेटे की पत्नी कोठी पर पहुंची और गेट खोलने के लिए कहा, कारोबारी द्वारा गेट न खोलने पर पुलिस को सूचना दे दी। थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई, पुलिस कारोबारी और युवती को थाने ले आई।
कोठी में नहीं घुमने दे रहे, कर रहे परेशान
युवती का आरोप है कि उनके ससुर कपडा कारोबारी उसे कोठी में नहीं रहने दे रहे हैं, शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा है। बुधवार रात को भी उसे कोठी में नहीं घुसने दिया, पुलिस ने युवती से तहरीर देने के लिए कहा लेकिन उसने तहरीर नहीं दी।
बेटा करा रहा पत्नी से बदनामी
कपडा कारोबारी का आरोप है कि शादी के बाद से बेटा अपनी पत्नी को लेकर शास्त्रीपुरम में रहा है, वह अपनी पत्नी से बदनामी करवा रहा है। उनकी इन हरकतों के बाद प्रोपर्टी से भी बेदखल कर दिया है, इसके बाद वह पत्नी को लेकर घर पर आ गयौ। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।