Businessman dead body found in Agra
आगरालीक्स…. आगरा में एक बडे कारोबारी का शव खेत में मिला है, पास में ही उनकी ईको स्पोटर्स गाडी खडी हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
शिवा घोष के पिता डी घोष डॉक्टर हैं, प्रोफेसर कॉलेनी में शिवा घोष पत्नी सीमा घोष बेटे शुभांकर घोष, वासवदत्ता, देवयानी रहते हैं। उनकी टूंडला में बैग की फैक्ट्री है। हिन्दुस्तान लीवर से कांट्रेक्ट है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को शिवा घोष की पत्नी सीमा घोष से रात साढ़े दस बजे आखिरी बार पति से बात हुई थी। पति का फोन आया था। कहा था कि आने में देर हो जाएगी। पति की टूंडला में बैग फैक्टरी है।काम अधिक होने पर पति रात को टूंडला भी रुक जाते थे। उन्हें लगा कि काम ज्यादा होगा। सुबह उनकी मौत की सूचना ने उनके होश उड़ा दिए।
शिवा घोष के भाई नित्यानंद घोष का कहना है कि घटना अभी तक उनकी समझ में नहीं आ रही है। भाई दयालबाग मार्ग पर पहुंचे ही क्यों। रात को कहां व्यस्त थे। यह जांच का विषय है। उन्हें कोई तनाव नहीं था। परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसलिए आत्महत्या का तो प्रश्न ही नहीं उठता। इस मामले में गहराई से जांच की जरूरत है।
लोगों का कहना है कि आज तक उन्होंने कभी कोई विवाद नहीं देखा और सुना। शिवा घोष अपने व्यवहार के लिए कालोनी में सभी के चहेते थे। कालोनी में पड़ोसियों के चौकीदार और कर्मचारी भी उनके बेहद खुश रहते थे। तीज त्यौहार पर वह ज्यादातर को इनाम देते थे।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। फोरेंसिक टीम ने गाड़ी की जांच की थी। कोई फिंगर प्रिंट नहीं मिला। गाडी में मोबाइल, सल्फास की आधी खाली शीशी, गिलास मिला है।