आगरालीक्स ..आगरा में कपडा कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी, कार से आए बदमाशों ने घर लौट रहे कपडा कारोबारी पर ताबडतोड गोली चलाई, कारोबारी की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

आगरा दुर्गा एन्क्लेव, बल्केश्वर निवासी कपडा कारोबारी राहुल अग्रवाल (32) का सुभाष बाजार में साडियों का शोरूम है। शनिवार रात 10 बजे वे अपना शोरूम बंद कर घर लौट रहे थे। वाटर वक्र्स चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने कपडा कारोबारी राहुल पर एक के बाद एक कई फायर किए, गोली की आवाज से खलबली मच गई, स्थानीय लोग दहशत में आ गए। वाहन रुक गए।
कारोबारी की मौत
खून से लथपथ कपडा कारोबारी राहुल को परिजन एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने कारोबारी को म्रत घोषित कर दिया। कारोबारी की हत्या से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
