आगरालीक्स.. आगरा से निकलते ही ताजएक्सप्रेस के पहिए से धुआं उठने लगा, ट्रेन को भांडई स्टेशन के पास रोक दिया गया। रेलवे की टीम ने पहिए को चेक किया, करीब 30 मिनट तक ट्रेन खडी रही, इसके बाद झांसी के लिए रवाना हुई।
शनिवार सुबह निजामुदृीन रेलवे स्टेशन से चलकर 10 30 बजे ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुंची, यहां से यात्री ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन आगरा कैंट से झांसी के लिए रवाना हुई, सुबह 11 बजे भांडई रेलवे स्टेशन के पास ताज एक्सप्रेस के कोच नंबर डी 2 के पहिए से धुआं उठने लगा, ट्रेन को रोकने के बाद टीम ने जांच की। 11 38 बजे ट्रेन झांसी के लिए रवाना हुई।