Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Captain cool MS Dhoni appreciate Agra’s cricketer Deepak Chahar
बिगलीक्सस्पोर्ट्स

Captain cool MS Dhoni appreciate Agra’s cricketer Deepak Chahar

220

आगरालीक्स… आगरा का युवा क्रिकेटर और आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से प्रशंसकों के दिलों में जगह बना चुके दीपक चाहर 19 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रही त्रिकोणीय सीरीज में खेलेंगे। वे इंडिया ए क्रिकेट टीम के सदस्य हैं।
आईपीएल ​विजेता टीम के सदस्य आगरा के युवा क्रिकेटर दीपक चाहर मंगलवार को जीडी गोयंका स्कूल पहुंचे। जीडी गोयंका और दीपह चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर यहां चाहर क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल खेलना बडी उपलब्धि रहा, उन्होंने विकेट लेने के साथ ही रन भी बनाए थे। उनकी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि दीपक तुममें अपार संभावनाएं हैं और तुम्हे अधिक से अधिक खेलते हुए देखना चाहते हैं।
10 जून को बंगलूरू में कैंप
दीपक चाहर का चयन इंडिया ए टीम में हुआ है, वे इंडिया ए टीम की 19 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही त्रिकोणीय सिरीज में शामिल होंगे। इससे पहले 10 जून को बंगलूरू में कैंप है, इसमें फिटनेस टेस्ट होना।
एक छोटे से गांव से हैं क्रिकेटर दीपक चाहर
दीपक चाहर आगरा के कागारौल के पास स्थित नारौल गांव के निवासी हैं। वह राजस्थान की तरफ से रणजी खेलते हैं। अब तक दीपक ने 35 रणजी मैच में 105 विकेट चटकाए हैं। वर्ष 2005 में उन्होंने राजस्थान की अंडर-15 बोर्ड ट्राफी खेली। वर्ष 2006 में राजस्थान की टीम का हिस्सा बनकर इंग्लैंड गए और पांच मैचों में 11 विकेट लिए। इसी साल बोर्ड ट्राफी के चार मैचों में 12 विकेट झटके। वर्ष 2009 में राजस्थान की अंडर-19 टीम से खेलते हुए चार मैच में 21 विकेट प्राप्त किए। चार बार इंडिया कैंप किया। अंडर-15, 19, और 23 आयु वर्गों में कैंप में शामिल हुए। वर्ष 2010 में दीपक चाहर ने राजस्थान टीम की ओर से रणजी ट्राफी खेलना शुरू किया। नवंबर 2010 में हैदराबाद की टीम के खिलाफ उन्होंने सात ओवर में महज दस रन देकर आठ विकेट प्राप्त कर रिकार्ड कायम किया। वर्ष 2011 में दिलीप ट्राफी और वर्ष 2011 और 2012 में इरानी ट्राफी खेली। इरानी ट्राफी के दोनों वर्षों में राजस्थान की टीम विजेता रही। दीपक युवराज सिंह, गौतम गंभीर और सहवाग सरीखे खिलाड़ियों का विकेट प्राप्त कर चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 8 सोसाइटियों के बीच होने जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट....

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

error: Content is protected !!