Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Car falls down from Yamuna Bridge in Agra
बिगलीक्स

Car falls down from Yamuna Bridge in Agra

120

आगरालीक्स…. आगरा में नेशनल हाईवे को सिक्स लेन करने के लिए चल रहे काम के चलते कार अनियंत्रित होकर यमुना पु​ल के नीचे जा गिरी, गाडी में बैठी सवारियों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हादसे में किसी के चोट नहीं आई है।
आगरा में वाटरवरर्क्स फ्लाईओवर पर दोनों तरपफ का यातायात खोल दिया गया है, इससे तेज गति से वाहन आते हैं लेकिन फ्लाईओवर खत्म होते ही पुल का काम चल रहा है, इससे यहां गहरे गडढे हैं। रविवार रात को फॉर्च्यूनर गाडी अनियंत्रित होकर जवाहरपुल के बीच में जा घुसी, ड्राइवर ने ब्रेक लगाए लेकिन गाडी को नहीं रोक सका। गाडी में बैठे लोगों को बाहर निकाला गया, सुबह राहगीरों की नजर जवाहर पुल के पास गिरी कार पर पडी तो भीड लग गई।
सात नवंबर को चालू हुआ वाटरवरर्क्स फ्लाईओवर
आगरा के लिए राहत की खबर है, वाटरवरर्क्स फ्लाईओवर पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब रामबाग से भगवान टॉकीज और भगवान टॉकीज से रामबाग वाली साइड, दोनों पर ही वाहन दौडने लगे हैं।
आगरा में चार साल से वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा था, दीपावली से पहले 18 अक्टूबर को रामबाग से भगवान टॉकीज वाली सडक पर ही यातायात शुरू किया गया लेकिन इससे राहत नहीं मिली थी। मंगलवार को दूसरी साइड भी वाहनों के लिए खोल दी गई। इसके साथ ही वाटरवर्क्स फ्लाईओवर के नीचे भी वाहन वल्केश्वार से जीवनी मंडी की तरफ जा सकेंगे।
आगरा से दिल्ली सिक्स लेने प्रोजेट में बुधवार को वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कर दिया गया, यह चार साल में 22 करोड के बजट से तैयार किया गया है। कई बार तिथि बढाई गई थी।

कई बार तिथि बढी
आगरा से दिल्ली तक करीब 179.50 किमी सिक्स लेन बन रहा है। आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी के पुल तो बन कर तैयार हो गए लेकिन अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। पुल के नीचे निर्माणाधीन सामग्री भी पड़ी हुई है। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल के महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, अभी करीब एक महीना और लग जाएगा। यपुल, सर्विस रोड का निर्माण, सौंदर्यीकरण पूरा करने में चार से छह महीने लग सकते हैं। परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी का कहना है त्रकि योजना को लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है। कुछ जगह काम में देरी हुई है, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वाटरवर्क्स पुल सहित अन्य फ्लाईओवर भी एक महीने में चालू कर दिए जाएंगे। योजना पूरी होने की अंतिम तिथि इस साल 15 दिसंबर है। प्रयास पूरे हैं कि तय समय सीमा में ही कार्य पूरा हो जाए।
21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर हुआ शुरू
आगरा में 21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू किया गया था, मंगलवार रात को वाटर वर्क्स से भगवान टाकीज वाली लेन का यातायात भी शुरू कर दिया गया। इस तरह खंदारी, भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं। अभी वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा है, इसे 30 जून तक पूरा किया जाना है। जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा।
सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक चार फ्लाईओवर
जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू होने के बाद सिकंदरा से वाटरवर्क्स से चार फ्लाईओवर हो जांएगे, दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे।
सबसे लंबा 46 मीटर का सुल्तानगंज फ्लाईओवर
आगरा में बने चारों फ्लाईओवर में सबसे लंबा सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर है, यह 46़ मीटर लंबा है, खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर 26 से 28 मीटर लंबे हैं।
अभी सुल्तानगंज पुलिया के नीचे का रास्ता बंद
सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर शुरू हो गया है लेकिन कमला नगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाला नीचे का रास्ता बंद है, इसके नीचे एनएचएआई का सामान पडा हुआ है, इसे खुलने में समय लगेगा।

ये है हाल
-179.50 किमी का है सिक्स लेन प्रोजेक्ट -1928.22 करोड़ रुपये थी शुरुआती लागत -180 करोड़ रुपये की थी सरकारी ग्रांट -03 राज्यों में हो रहा हाईवे का चौड़ीकरण

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescued

आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast from 26 to 29th April 2026 in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में भीषण गर्मी, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 24th April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 24 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी बोर्ड,...

error: Content is protected !!