आगरालीक्स… अन्ना हजारे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आगरा से बडा आंदोलन शुरू करेंगे, वे 12 दिसंबर को आगरा में जनसभा करेंगे। भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास के बैनर तले आयोजित की जा रही जनसभा में अन्ना हजारे जनलोकपाल बिल और देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने पर विचार रखेंगे।
प्रेसवार्ता में कर्नल उमेश वर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को अन्ना हजारे शहीद स्मारक पर दोपहर 12 बजे से जनसभा करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की है।