
जीवनी मंडी निवासी राहुल राठौर शनिवार रात को परिवार सहित सदर गए थे। नंद टॉकीज चौराहे पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए सडक पर छह गार्डर लगा दिए गए हैं, इसमें से एक गार्डर आधा टूट गया है। रात के समय अक्सर यह गार्डर दिखाई नहीं देता है और हादसे होते रहते हैं। राहुल राठौर की गाडी को उनका ड्राइवर चला रहा था, गाडी में उनका परिवार था, जिसमें महिलाएं भी थी। कार तेज स्पीड से चल रही थी, ड्राइवटर को गार्डर दिखाई नहीं दिया और तेज स्पीड कार उससे जा टकराई।
तेज आवाज सुनकर दौडे लोग
तेज स्पीड कार के गार्डर से टकराने पर तेज आवाज हुई, इसे सुनकर स्थानीय लोग आ गए, कार बीचों बीच से गार्डर से टकराई थी, इससे इतना तेज झटका लगा कि कार सवारों की जान बचना मुश्किल थी। लेकिन स्थानीय लोग कार के पास पहुंचे, कार का एयरबैग खुल चुका था, इससे आगे की सीट पर बैठे हुए दोनों लोगों की जान बच गई।
कार में धुआं भरने से घुटने लगा दम
भीषण एक्सीडेंट के बाद कार में धुआं भरने लगा, इससे कार सवार लोगों का दम घुटने लगा, स्थानीय लोगों ने उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, कार सवार सभी लोग सुरक्षित थे, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सीट बेल्ट जरूर लगाएं
कारों में एयरबैग होता है, लेकिन सीट बेल्ट लगाना जरूरी है, इसके लगे होने से ही लोगों की जान बच सकती है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह द्वारा इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे लोग सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और हादसों को रोका जा सके।
Leave a comment