आगरालीक्स…इनकम टैक्स भरने वालों के लिए अच्छी खबर. सीबीडीटी ने बढ़ाई आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि. अब इस तारीख तक कर सकते हैं फिल
इनकम टैक्स भरने वालों के लिए विभाग की ओर से बढ़ी खबर आई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. पहले सीबीडीटी को दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 थी लेकिन अब एक महीने यानी 31 अक्टूबर 2025 तक इसे बढ़ा दिया गया है. यह फैसला कर दाताओं को राहत देगा और उनहें आडिट रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिक समय मिलेगा.
हाल ही में कुछ दिन पहले सीए एसोसिएशन आगरा की ओर से आयकर अधिनियम के अंतर्गत टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी और इसको लेकर संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में प्रधान आयकर आयुक्त अनुपम कांत गर्ग को ज्ञापन देकर वित्त मंत्रालय और सीबीडीटी से हस्तक्षेप की अपील की थी.
इस संबंध में आगरा की सीए प्रार्थना जलान का कहना है कि टैक्स आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि को एक माह के लिए बढ़ाना राहत की बात है. क्योंकि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लगातार तकनीकी खामियाँ आ रही थीं. साधारण लॉगिन, वेलिडेशन और सबमिशन बार-बार असफल हो रहे थे, जिससे रिपोर्ट अपलोड करने में अत्यधिक समय लग रहा था यह एक अच्छा फैसला है.

