आगरालीक्स (Agra News 3rd August)..आगरा में सीबीएसई के 10 वीं के रिजल्ट में महक डंग संभावित टॉपर हैं, उन्होंने 99 .4 फीसद अंक प्राप्त किए हैं।
सीबीएसई 10 वीं के रिजल्ट से छात्रों के चेहरे खिल गए। बिना परीक्षा दिन रिजल्ट तैयार होने से छात्रों के अच्छे अंक आए हैं। बी 12 आलोक नगर जयपुर हाउस निवासी बिजनेस मैन राजीव डंग और पारुल डंग की बेटी महक डंग के 99. 4 फीसद हैं। महक डीपीएस आगरा की छात्रा हैं, उन्होंने बताया कि वे नीट की तैयारी करेंगी और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी। उन्होंने बताया कि वे 11 से 12 घंटे पढाई करती हैं।


माधवी मंगल के 99 फीसद अंक
माही इंटरनेशनल स्कूल लादूखेड़ा की छात्रा माधवी मंगल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने चार विषयों में 100—100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा गणित में 95 अंक प्राप्त किए हैं।

Gayatri Public School
Class X Board Result (2020- 2021) at a glance.
Toppers
- Mehul Pratap Singh- 99.2%
- Ayush Agarwal- 99%
- Yash Sharma- 99%
4.Kanchi Gupta -98.4%% - Roopika Bansal- 98%
Total no Students: 477
Result: 100%
No.of students scoring above 95% – 25
No.of students scoring above 90% – 126
No.of students scoring above 80% – 265
135 स्कूलों के 14640 छात्र—छात्राएं पंजीकृत
आगरा के कुल 135 स्कूलों के 14640 छात्र—छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। दोपहर को परिणाम आने के बाद नंबर देख विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। अधिकांश का कहना था कि उम्मीद से अधिक अंक मिले हैं। हालांकि कुछ छात्र अंक देखकर संतुष्ट नहीं नजर आए। हालांकि, सभी का यह भी कहना था कि परिस्थतियों को देखते बोर्ड ने सही निर्णय लिया है।