
आगरा से करीब 25 हजार छात्र छात्राओ। ने सीबीएसई से 12 वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार सुबह 11 30 बजे सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें आगरा के शाहगंज निवासी पवन शर्मा की बेटी हर्षिता शर्मा ने 98 .2 फीसद अंक प्राप्त हिए हैं। हर्षिता लक्ष्य 30 से तैयारी कर रही थी और मिल्टन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इस बार भी रिजल्ट अच्छा रहा है, छात्रों से ज्यादा छात्राएं सफल हुई हैं और टॉपर्स की सूची में शामिल हैं।
रिटायर सीएमओ की नातिन बनना चाहती हैं इंजीनियर
हर्षिता शर्मा रिटायर सीएमओ डॉ सियाराम शर्मा की नातिन हैं। वे आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं, हर्षिता ने बताया कि वे स्कूल, कोचिंग और उसके अलावा पढाई करती हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार आईआईटी में चयन हो जाएगा।
देश में टॉप थ्री रहीं बेटियां
दिल्ली स्थित अशोक विहार के मॉन्टफोर्ट स्कूल की सुकृति गुप्ता ने 500 में से 497 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कुरुक्षेत्र के टैगोर पब्लिक स्कूल की पलक गोयल ने 496 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर हरियाणा के करनाल स्थित सेंट टेरेसा कॉनवेंट स्कूल सौम्या उपल ने 495 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं चेन्नई के अजीश शेखर 495 अंक हसिल कर तीसरे स्थान पर रहे। विशेष श्रेणी के बच्चों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 फरीदाबाद की मुदिता जसोटा टॉपर रही वहीं दूसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम के सिद्धार्थ बिश्वास और तीसरा स्थान नोएडा स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के रक्षित मलिक ने हासिल किया। जहां मुदिता को 485 अंक मिले, वहीं सिद्धार्थ और रक्षित को क्रमशः 484 और 482 अंक मिले।
10 लाख छात्रों का परीक्षाफल घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं का रिजल्ट आ गया है। इस बार 10 लाख 67 हजार 900 स्टूडेंट्स के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा 1 मार्च से 24 अप्रैल तक हुई थी। इस बार बोर्ड की परीक्षा में 10,67,900 पंजीकृत छात्रों में से 83.05 प्रतिशत छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 88.58 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 78.85 रहा। स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी।
Leave a comment