
फाइल फोटो
आगरा के यमुना पार स्थित टेढी बगिया क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन डली हुई है, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर सुबह 10 बजे जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, गर्मी में बस में यात्री तडपने लगा, कुछ ही देर में हाथरस रोड पर लंबा जाम लग गया, कई थानों का पुलिस फोर्स बुला लिया गया। महिलाओं ने नारेबाजी की और पानी की आपूर्ति न होने तक जाम न खोलने की चेतावनी दे दी गई। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जलसंस्थान से टैंकर की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया, इसके बाद दोपहर 12 बजे जाम खुला।
सरकारी हैंडपंप पर फटे सिर
शहर के साथ ही गांव में पानी के लिए मारामारी मची हुई है। सुबह अछनेरा के गांव सहाए में सरकारी नल से पहले पानी भरने पर विवाद हो गया, इसमें दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडे चलने लगे, इससे महिलाएं घायल हो गई, एक युवक की नाक कट जाने की भी सूचना है, इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जलसंस्थान के इंताजम ढेर
गर्मी में पानी की आपूर्ति के लिए जल संस्थान के इंतजाम भी ढेर हो चुके हैं। सिकंदरा एमबीबीआर प्लांट से आधे शहर को पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में दो बार पाइप लाइन फट चुकी है। इसकी मरम्मत में कई घंटे लग जाते हैं, इसके चलते लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड रहा है। इससे पहले वाटर वक्र्स पर भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, इससे भी यमुना पार सहित आधे शहर में पानी नहीं आया था।
Leave a comment