आगरालीक्स… आगरा में सीबीएसई के 12 वीं के रिजल्ट में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को डीएम ने सम्मानित किया।

उन्होंन कहा कि बच्चों की पढ़ाई में माता-पिता का अहम भूमिका होती है क्यों कि जब स्कूल के बाद बच्चे घर पर पढ़ाई करते हैं तो उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करना होता है जब बच्चा घर पर अच्छे माहौल में पढ़ेगा तो निश्चित रूप से विद्यालय में अपने शिक्षक से भी उतना ही मन लगाकार पढ़ेगा। उन्होंने 12 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से एक-एक करके सभी से उनके भविष्य की पढ़ाई के बारे में विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलना-कूदना तथा अन्य गतिविधियां भी जरूरी हैं।
सीबीएसई छात्र-छात्राओं में शिवानी गौतम ने सिम्पकिन्स पब्लिक स्कूल से 97.8 प्रतिशत, रविगुप्ता आॅल सैण्ट स्कूल से 97.2 प्रतिशत, प्रेरणा अग्रवाल दिल्ली पब्लिक स्कूल से 97 प्रतिशत, सार्थ महाजन दिल्ली पब्लिक स्कूल से 97 प्रतिशत, पूजा अग्रवाल ने सिम्पकिन्स स्कूल 96.6 प्रतिशत से 12 वीं उत्तीर्ण किया है। इसी प्रकार आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं में मेघा मित्तल ने सैण्ट पैट्रिक से 98.75 प्रतिशत, तरूण गर्ग ने सैण्ट पीटर्स कालेज से 98.75 प्रतिशत, श्रुति जैन ने सैण्ट पाॅल्स चर्च कालेज से 98.25 प्रतिशत, रितम अरोरा ने सैण्ट जाॅर्जेज कालेज से 98 प्रतिशत तथा यश शर्मा ने सैण्ट कोनार्ड्स इण्टर कालेज से 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं उत्तीर्ण किया है। इस अवसर पर डीपीएस कालेज के प्रिंसीपल आर.के.पाण्डे सहित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के माता-पिता उपस्थित थे।
Leave a comment