आगरालीक्स…बोर्ड परीक्षाओं पर बडा अपडेट, फरवरी में नहीं होंगी सीबीएसई परीक्षाएं. शिक्षा मंत्री ने बताया कि कब होंगी परीक्षाएं.
जल्द घोषित होंगी तारीखें
बोर्ड परीक्षाओं की डेट का इंतजार कर रहे बच्चों के लिए मंगलवार 22 दिसंबर को केंद्र की तरफ से बडा अपडेट आया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी दी कि मौजूदा हालातो को देखते हुए जनवरी और फरवरी माह में होने वाली सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कराने की कोई फिलहाल योजना नहीं है. उन्होंने साफ—साफ कहा कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के बाद ही कराई जाएंगी और जल्द ही इसकी तारीखें भी घोषित कर दी जाएंगी.
देखें क्या कह रहे हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री
टीचर्स को बताया कोरोना योद्धा
शिक्ष मंत्री ने अपने बयान में शिक्षकों को कोरोना योद्धा बताया. उन्होंने कहा कि टीचर्स ने आनलाइन शिक्षा देने में बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडी.