आगरालीक्स.. आगरा में लेदर पार्क का रास्ता साफ हो गया है, यहां सूखे चमडे से सामान बनाए जाएंगे, यह यूपी सरकार का बडा प्रोजेक्ट है। लेदर पार्क के लिए सीईसी ने अनापत्ति दे दी है।
यूपीएसआईडीसी द्वारा पफतेहपुर सीकरी रोड पर 100 करोड की लागत से लेदर पार्क बनाया जाना है। लेदर पार्क से पर्यावरण को नुकसान हो सकता है, यह आपत्ति की गई थी। इस मामले में केंद्रीय सशक्त समिति सीईसी को बताया गया कि लेदर पार्क में सूखे चमडे से उत्पाद तैयार होने हैं। इसलिए पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है, इस मामले में सीईसी ने अनापत्ति दे दी है। अब सुप्रीम कोर्ट में दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।