आगरालीक्स…सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती. जानिए कैसे करें आवेदन..
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है. इस भर्ती अभियान के चलते सेंट्रल बैंक आफ इंडिया लगभग 115 पदों को भरेगा. पदों की बात करें तो अर्थशास्त्री, आयकर अधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय विश्लेषक, कानून अधिकारी, जोखिम प्रबंधक आदि जैसे पद है. इच्दुक उम्मीदवार को ध्यान देना होगा की आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है और उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर विभिन्न ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई सेंट्रल बैंक की आफिशीयल वेबसाइट पर जाकर चैक कर सकते है.
https://centralbankofindia.co.in/en
जरूरी तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि – 23 नवंबर, 2021.
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि – 17 दिसंबर, 2021.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ एडमिट कार्ड – 11 जनवरी 2022.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ ऑनलाइन परीक्षा – 22 जनवरी 2022.
वेकेंसी डिटेल्स
अर्थशास्त्री – 1
इनकम टैक्स ऑफिसर – 1
सूचना प्रौद्योगिकी – 1
डाटा साइंटिस्ट IV – 1
क्रेडिट ऑफिसर III – 10
डाटा इंजीनियर III – 11
आईटी सुरक्षा विश्लेषक III – 1
आईटी एसओसी विश्लेषक III – 2
जोखिम प्रबंधक III – 5
तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III – 5
वित्तीय विश्लेषक II – 20
सूचना प्रौद्योगिकी II – 15
विधि अधिकारी II – 20
जोखिम प्रबंधक II – 10
सुरक्षा II – 3
सुरक्षा I – 1
आवेदन शुलक
जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का है उनके लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये + जीएसटी है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है.