आगरालीक्स …आगरा में कोरोना को लेकर बडी उपलब्धि, कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की सिजेरियन डिलीवरी आपरेशन कराई गई, स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को काजी पाडा निवासी कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को भर्ती किया गया। यहां उसकी हालत बिगडती देख एसएन की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम और डॉ साना ने सामान्य प्रसव ना होने पर सिजेरियन डिलीवरी कराने का निर्णय लिया।
आपरेशन से बेटे को जन्म दिया
जूनियर डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ पीपीई, मास्क और ग्लब्स पहनकर सिजेरियन डिलीवरी कराई, महिला ने स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया है। यह एसएन के लिए बडी उपलब्धि है।

एसएन से कोरोना संक्रमित मरीज हुए ठीक
एसएन में कोरोना संक्रमित 52 मरीज भर्ती हैं, इसमें से छह मरीजों की सोमवार को छुटटी की जा रही है, इससे पहले यहां से 9 मरीजों की छुटटी हो चुकी है। इस तरह एसएन से 15 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होकर घर चले जाएंगे।