आगरालीक्स.. आगरा में चीन के 22 पर्यटकों को लेकर पहुंची टूरिस्ट बस भगवान टॉकीज पर चल रही सीवर की खुदाई में फंस गई। डेढ़ घंटे बस नहीं निकली, ऐसे में पर्यटकों को पांच ऑटो में बैठाकर ताजगंज स्थित होटल में ले जाया गया।
शुक्रवार को इंडिया टूर (दिल्ली) की बस चीन के 22 पर्यटकों को को लेकर शुक्रवार को जयपुर से आगरा पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चालक गुरप्रीत ने बताया कि वह दयालबाग स्थित राधास्वामी बाग घूमने के लिए आए थे। लौट कर होटल अमर विलास जा रहे थे। थाना न्यू आगरा के सामने सीवर की खुदाई चल रही है। कार्यदायी संस्था ने खुदाई के बाद गड्डों पर सिर्फ मिट्टी डाल दी है। डायवर्जन का कोई बोर्ड नहीं लगा था। शाम करीब पौने पांच बजे कारें निकल रही थीं। उसने भी बस निकाली। गड्डे में बस के पिछले पहिए फंस गए। कोशिशों के बाद भी बस नहीं निकली। डेढ़ घंटे तक यात्री बस में फंसे रहे। टूर गाइट इमरान ने चौराहे से पांच ऑटो भाड़े पर लिए। सभी 22 यात्रियों को ताजगंज स्थित होटल अमर विलास भेजा गया।