आगरालीक्स …आगरा में अगले महीने से सीवर लाइन की सफाई और एसटीपी का काम निजी कंपनी करेगी, कंपनी को 40 करोड रुपये दिए जाएंगे। शुक्रवार को लखनऊ स्थित निदेशालय में नगर विकास मंत्री व प्रमुख सचिव ने वेबाग कंपनी के साथ करार हुआ। आगरा के प्रभारी नगरायुक्त केबी सिंह और कंपनी सीईओ के बीच फाइलों पर हस्ताक्षर किए गए।
वेबाग कंपनी 10 साल तक करेगी काम
आगरा नगर निगम ने शहर की सीवर सफाई व सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की पूरी जिम्मेदारी व उसकी व्यवस्था को वेबाग कंपनी को हैंडओवर कर दी। कंपनी शहर में दिसंबर से सीवर सफाई व सीवरेज ट्रीटमेंट का कार्य संभालेगी। आगरा के लिए प्रति वर्ष 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनी एसटीपी व इससे संबंधित मेनपंपिंग स्टेशन, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन, सीवरेज पंपिंग स्टेशन,नाला-टैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सीवरेज नेटवर्क के संचालन की पूरी जिम्मेदार होगी। करार के मुताबिक कंपनी 10 साल तक शहर की सीवर सफाई, सीवरेज ट्रीटमेंट व शहर में नई सीवर लाइन डालने का काम करेगी।
कॉल सेंटर शुरू होगा
लोगों की सीवर संबंधित समस्याओं की शिकायत के लिए कंपनी शहर में कॉल सेंटर खोलेगी। टोल फ्री नंबर पर लोग अपनी सीवर से संबंधित शिकायत कर सकेंगे।