
सीताराम कॉलोनी, बल्केश्वर निवासी रिंकू बंसल की चौबे जी के पफाटक में बंसल पायल के नाम से ज्वैलरी शॉप है। सोमवार को बाजार बंदी के चलते रिंकू अपने भाई रॉबिन के साथ शॉप से जेवरात लेकर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। एक थैला एक्टिवा की डिग्गी, एक आगे और एक थैला पीछे बैठे रॉबिन पकडे हुए थे। वे जैसे ही मोतीलाल नेहरू रोड से विजय नगर कॉलोनी की तरपफ मुडकर खंडेलवाल कॉलोनी के गेट पर पहुंचे, सुनसान सडक पर दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें घेर लिया, रॉबिन एक थैला लेकर जान बचाकर भागने लगा। बदमाशों ने रिंकू को धक्का मारा और दोनो थैले और एक्टिवा लेकर पफरार हो गए। वहां से गुजर रहे बाइक सवार ने शोर मचाया, स्थानीय लोग भी आ गए। मगर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। इस घटना से सराफा कारोबारियों में आक्रोश है।
Leave a comment