
जब धोनी से यह पूछा गया कि क्या वह अभी भी टीम की कप्तानी को एन्जॉय कर रहे हैं? इसके जवाब में धोनी ने कहा कि वह भविष्य में बिना नेतृत्व (कप्तानी) का बर्डन (बोझ) लिए खेल सकते हैं, खासकर अगर टीम इंडिया मेरी कप्तानी के कारण हार रही है तो इससे दूर जाने में मुझे खुशी होगी। इसके अलावा धोनी ने टीम से राहणे को हटाने और वर्तमान सपोर्ट स्टॉफ को लेकर भी सवालों के जवाब दिए।
धोनी ने कहा, ” मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जिसे भारतीय क्रिकेट में सभी खराब कारणों के लिए जिम्मेदार (ब्लेम) ठहराया जाता है। हो सकता है कि यह सबकुछ मेरे कारण होता हो। यदि आप ज्यादा क्रिकेट खेलेंगे तो आप पाएंगे कि आपको मैदान पर अच्छे और बुरे दोनों हालातों को सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर भी मैं अपने क्रिकेट को एन्जॉय कर रहा हूं। यदि मुझे हटाने से टीम इंडिया अच्छा खेलने लगती है तो फिर मुझे साइड हटने में खुशी होगी और मैं एक प्लेयर के रूप में खेलना को तैयार हूं।”
धोनी ने कहा कि टीम चयन की जिम्मेदारी कप्तान की होती है तो इसमें इंटरफेयर (दखलंदाजी) न करें। आप कैसे मुझे स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल करने के लिए बोल सकते हैं। टीम सलेक्शन मेरा अधिकार क्षेत्र है और मैं वह सबकुछ करुंगा जो टीम इंडिया के लिए अच्छा हो।
धोनी ने कहा कि अगर कोचिंग स्टॉफ को लेकर आप यह पूछना चाहते हैं कि हम डंकन फ्लेचर को मिस कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है, क्योंकि उनकी मीडिया ने ज्यादा तारीफ नहीं की है। उन्होंने बहुत मेहनत की और लंबे समय तक टीम के साथ बने रहे। उनके रहते हमने कई देशों का कठनि दौरा भी किया। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मौजूदा सपोर्ट स्टॉफ को हम ब्लेम कर सकते हैं। क्योंकि सारा कुछ हम प्लेयर्स पर निर्भर करता है जो फिल्ड में जाते हैं और खेलते हैं। अगर आप यह कहना चाहते हैं कि हमें एक कोच की जरुरत है तो मैं इससे सहमत नहीं हूं। टीम का ख्याल रखने के लिए सपोर्ट स्टॉफ के कई मेंबर्स हैं।
Leave a comment