इंदौरलीक्स… स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान 10वीं के छात्र को हार्टअटैक। बेहोश कर नीचे गिरा। बचाने के प्रयास भी हुए नाकाम।
छतरपुर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में घटना

घटना आज सुबह छतरपुर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की है, जहां पढ़ने वाले सार्थक नाम के 10वीं कक्षा के छात्र को प्रार्थना सभा में अचानक चक्कर आया और अचानक गिरकर बेहोश हो गया।
सीपीआर देने पर नहीं बच सका व्यापारी का बेटा
स्कूल वालों ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सार्थक छतरपुर के व्यापारी आलोक टिकारिया का बेटा था। परिजनों के मुताबिक वह रोजाना की तरह उठकर स्कूल गया था और उसे किसी प्रकार की शिकायत नहीं थी।