आगरालीक्स…भगवान शिव का अभिषेक रोजाना करना चाहिए, लेकिन श्रावण मास में रोजाना या हर सोमवार या प्रदोष वाले दिन खास होते हैं। जानें शिवलिंग के अभिषेक से कौन से फल की प्राप्ति..

भगवान शिव के अभिषेक से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा बताते हैं कि श्रावण मास के दिन भगवान शिवजी के लिए विशेष रूप से प्रिय माने जाते है। कई ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।
खास फल की प्राप्ति की यह उपाय अपनाएं
धर्म सिन्धु के दूसरे परिच्छेद के अनुसार,अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। जानिए किस धातु के बने शिवलिंग की पूजा करने से हमे कौन-सा फल मिलता है।
🌸 सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है ।
🏵 मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।
🌟 हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है ।
🌺 पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है ।
💥 स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं ।
🌸 नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है ।
🍁 चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है ।
🔥 ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है ।
🏵 लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है ।
🌷 आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है ।
🌻 मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख प्राप्त होते हैं ।
💥 गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है ।