Thursday , 12 February 2026
Home agraleaks Clean chit to Agra’s Central Minister Dr. Ramshankar Katheria
agraleaks

Clean chit to Agra’s Central Minister Dr. Ramshankar Katheria

katheria
आगरालीक्स
 ….आगरा के केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया पर मुख्य स्वच्छता आगरा में निरीक्षक के साथ मारपीट और गंदे नाले में फेंकने के आरोप लगे थे। इस मामले में केंद्रीय मत्री सहित चार नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया था। छह साल पूर्व के इस मामले में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया समेत चार नेताओं को अदालत ने दोषमुक्त करार दिया।
नगर निगम के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रामू सागर ने तत्कालीन भाजपा सांसद कठेरिया के अलावा भाजपा के गनेश कुमार, डॉ. एके विश्वास, रमेश वर्मा समेत करीब तीन दर्जन लोगों के खिलाफ अगस्त 2009 में ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
21 अगस्त 2009 की घटना
नगर निगम के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रामू सागर का आरोप था कि 21 अगस्त को उनकी ड्यूटी ताजगंज वार्ड में थी। कठेरिया समेत अन्य भाजपाई उनको नवादा नाला ले गए। वहां अभद्रता करते हुए सांसद आदि ने उनको और सफाई कर्मियों विनोद तथा संतोष को नाले में ढकेल दिया। मामले की सुनवाई के दौरान वादी रामू सागर सहित तेरह गवाह अदालत में पेश हुए। वादी के अलावा किसी गवाह ने घटना का समर्थन नहीं किया। विनोद और संतोष ने घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी से ही इंकार कर दिया। सीजेएम संध्या चौधरी ने साक्ष्य के अभाव में मंत्री समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!