आगरालीक्स.. आगरा में बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया, महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बुधवार को नुक्कड नाटक से अपने आस पास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। हर क्लास में एक कूडादान रखा गया। शेमफोर्ड स्कूल के डायरेक्टर धर्मेन्द्रआर्या, प्रिंसिपल डॉ प्रवीन कुकरेजा ने कहा कि युवा पीढी ही बदलाव ला सकती है। घर से स्वच्छता की अलख जगनी चाहिए, इससे देश में बदलाव आएगा।