आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) आगरा में सिंधु विकास मंच ने श्रीकृष्ण गौशला में तुलसी पूजन किया. विश्व को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की…
विधि विधान से हुआ तुलसी माता का पूजन
विश्व को कोराना मुक्त करने की प्रार्थना के साथ विधि विधान से तुलसी माता का पूजन किया गया। तुलसी पूजन दिवस के उपलक्ष्य में शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर तुलसी पूजन में भाग लिया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
भक्तों ने तुलसी माता के पूजन के साथ कोराना माहमारी से निजात के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही भक्तों को तुलसी के आर्युवेद गुण बताते हुए उससे लाभ भी बताए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से तुलजाराम, हरीश ठेलियानी, पिल्लू भाई, पूरन चंद, दौलत राम, शोक बृजलाल, उमेश पेरवानी आदि उपस्थित रहे।