मथुरालीक्स…मथुरा में सीएम योगी विराट युवा सम्मेलन में पहुंचे. बोले—तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था.
फरह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिमहोत्सव मेला में प्रतिभाग करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहुंचे. यहां उन्होंने विराट युवा सम्मेलन को संबोधित किया. वे हेलीकॉप्टर से दीनदयाल धाम के हेलीपैड पर उतरे और यहां पहुंचे.
सीएम येागी ने कहा कि आज का युवा नौकरी देने वाला बन रहा है. भारत एक नई अर्थव्यवस्था के साथ उभर रहा है. लोग कहते थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने यह कर दिखाया है. सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्वदेशी मॉडल अपनाने का सपना था. यह सपना पीएम मोदी ने साकार किया है. पीएम मोदी के आने के बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है.