Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Cold Storage Manager gets call from ‘+92 Pakistan’ complaint Agra Police
बिगलीक्स

Cold Storage Manager gets call from ‘+92 Pakistan’ complaint Agra Police

193

आगरालीक्स …आगरा में कोल्ड स्टोरेज मैनेजर को + 92 कोड नंबर से धमकी भरी कॉल आई है। यह आईएसडी कोड पाकिस्तान का है, मैनेजर के होश उडे हुए हैं और पुलिस थाने में तहरीर दी है।
आगरा के खंदौली में कोल्ड स्टोरेज मैनेजर के मोबाइल पर शुक्रवार दोपहर में पाकिस्तान के आईएसडी कोड नंबर +92 से कॉल आई। कोल्ड स्टोरेज मैनेजर ने कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले ने कहा कि चार दिन और जी लो सब, वह कुछ समझ पाता, उधर से आवाज आई कि 25 लाख रुपये लेने हैं तो हमारे साथ आ जाओ। इसके बाद पफोन कट गया, इससे कोल्ड स्टोरेज मैनेजर के होश उड गए। उसने + 92 आईएसडी कोड के बारे में जानकारी की तो पता चला कि यह पाकिस्तान का नंबर है।

alert 5
पुलिस को दी तहरीर, हो सकती है हॉक्स कॉल

कोल्ड स्टोरेज मैनेजर दोपहर में ही थाना खंदौली पहुंच गए, उन्होंने तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है, यह हॉक्स कॉल भी हो सकती है। वहीं, साइबर क्रिमनल भी इस तरह की कॉल का इस्तेमाल करते हैं। इससे वे एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड पता कर एकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।
बम धमाके की धमकी के बाद धमकी भरी कॉल से बढी सतर्कता
गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सदर और जनकपुरी में बम धमाके का धमकी भरा पत्र पहुंचा था। इसके बाद पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरी कॉल आई है। इसके बाद सतर्कता बढा दी गई है। सदर क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा बढा दी है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

आगरा में बम धमाके की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट कर दिया गया है। सदर और जनकपुरी में धमाके करने की धमकी दी गई। आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में लिफाफे में भेजे गए धमकी भरे पत्र के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएसआई कमांडर मोहम्मद मिर्जा के नाम से सदर और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हुई हैं।

उडी में हुई आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आगरा सहित देश भर में अलर्ट किया गया है। ऐसे में गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में आगरा के सदर बाजार और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इस पत्र को पढने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, उन्होंने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पत्र के बारे में बता दिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सतर्कता बढा दी गई है।

आठ फरवरी को शहर के कान्वेंट स्कूलों में बम धमाके की मिली थी धमकी
आगरा के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल के डॉट नंबर पर फोन आया कि स्कूल में बम रखा हुआ है, कुछ मिनट के बाद दोबारा फोन आया, पुलिस और बीटीएस टीम ने आधा दर्जन स्कूलों में चेकिंग की, लेकिन बम की अफवाह निकली। पफोन करने वाले युवक से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!