Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Unluckiest Elephant Mohan rescued, reaches elephant care Centre Agra region
टॉप न्यूज़

Unluckiest Elephant Mohan rescued, reaches elephant care Centre Agra region

164

आगरालीक्स… यह एक दुनिया के अनलकी हाथी मोहन की 55 साल की दर्द भरी दास्तां हैं। इसे सुनकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे, लेकिन एक हाथी की जिंदगी के लिए लडी गई लडाई का अंजाम सुखद है।
मोहन की उम्र 55 साल है, उसे बचपन में ही पकड लिया गया था और लखनऊ के एक गांव में उसे बेडियों में जकडकर कमाई के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मंदिर के सामने भीख मंगवाने से लेकर शादियों में ले जाते थे। उसे यातनाएं दी जाती थी और भूखा रखा जाता था। मोहन के बारे में 2014 में वाइल्ड लाइफ की टीम को पता चला। जुलाई 2014 में वाइल्ड लाइफ की टीम ने मोहन हाथी को स्वतंत्र कराने के लिए कानूनी लडाई शुरू की। सितंबर के पहले सप्ताह में मोहन को मुक्त कराने के आदेश हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिए। गुरुवार को वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम मोहन को एलीफेंट केयर सेंटर, चुरमुरा ले आई। सह संस्थापक कार्तिक सत्यनारायन और गीता शेषमणि का कहना है कि मोहन को एलीफेंट केयर सेंटर में रखा गया है और सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

मुक्त कराने के 19 प्रयास हुए असफल, इसलिए बना अनलकी एलीफेंट
मोहन को दुनिया का अनलकी एलीफेंट कहा जाने लगा। जुलाई 2014 में मोहन को मुक्त कराने के प्रयास किए गए। मगर, 19 प्रयास असफल हो गए। इसके लिए जनआंदोलन चला, पुलिस और एनजीओ आगे आए। इसके बाद ही मोहन मुक्त हो सका।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!