Wednesday , 19 March 2025
Home बिगलीक्स Cold waves & fog hit Agra
बिगलीक्स

Cold waves & fog hit Agra

आगरालीक्स… आगरा में कोहरा छाया हुआ है और सर्द हवाएं चल रही हैं, घने कोहरे में वाहन रेंग रहे हैं,मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसी तरह का समय मौसम रहेगा। सर्द हवाओं के बढने से ठिठुरन बढ सकती है।
गुरुवार सुबह घना कोहरा हो गया, इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। पारा गिरता जा रहा है और कोहरे के साथ ओंस की बूंदों ने ठिठुरन बढा दी है, लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

2 दिसंबर को था घना कोहरा
आगरा में घना कोहरा छा गया है, विजिबिलिटी शून्य हो गई है, हाईवे पर थोडी दूर चल रहे वाहन तक नजर नहीं आ रहे हैं। वाहनों की स्पीड थम गई है और कोहरे के साथ सर्दी से गलन बढने लगी है।
आगरा में तापमान नौ डिग्री से नीचे पहुंच गया है, शुक्रवार रात को सात बजे के बाद कोहरे के बादल हाईवे पर दिखाई देने लगे। कुछ ही देर में घना कोहरा छा गया। इससे हाईवे और शहर में वाहनों की स्पीड धीमी हो गई।
30 नवंबर को पहला कोहरा
आगरा में सर्दी के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है, रात को पहला कोहरा पडा, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंच गया है, सुबह भी कोहरा रहेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही अधिकतम तापमान भी लुढकेगा। इसके साथ ही कोहरा भी रहेगा।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंच गया, इससे सुबह और शात होते ही सर्दी का अहसास होने लगा। जबकि अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात को कोहरा छा गया, हालांकि कोहरा कम था, इससे कोई समस्या नहीं आई, लेकिन यह कोहरा घना हो सकता है।
पिछले साल जनवरी में पडा था कोहरा
आगरा में कोहरे की घनी चादर के बीच बर्फीली हवाएं चल रही हैं। शून्य दृश्यता और हाड कंपाने वाली सर्दी में लोग घरों में कैद हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दी का कहर अभी तीन दिनों तक जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में अभी और कमी आएगी, वहीं कोहरा भी छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में अभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज दिन भर कोहरा छाए रहने और सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा शून्य दृश्यता रही। घने कोहरे में ताजमहल भी गायब हो गया। सुबह बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mobile blast in trouser pocket, Private part damage

मध्यप्रदेशलीक्स… बाइक चला रहे युवक के पेंट की जेब में रखा मोबाइल...

बिगलीक्स

Agra News : Medicine businessman arrested after woman complaint#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में दवा के काले कारोबार में फंसे...

बिगलीक्स

Agra News : Action Plan for heat waves in Agra, 2024 Agra temperature reaches 48.6 degree#Agra

आगरालीक्स …आगरा में पिछले वर्ष से ज्यादा गर्मी के आसार, पिछले साल...

बिगलीक्स

Agra News: Nagar Nigam caught three foreign breed pet dogs including Doberman as they were not registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डाबरमैन सहित विदेशी नस्ल के तीन पालतू कुत्ते नगर निगम...

error: Content is protected !!