इंदौरलीक्स..बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत। महिलाओं को लेकर दिया था विवादित बयान। महिला संगठनों में भी व्याप्त है आक्रोश।
आजाद अधिकार सेना ने की शिकायत

आजाद अधिकारी सेना ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। धीरेंद्र शास्त्री ने नोएडा में प्रवचन के दौरान महिलाओं पर एक विवादित बयान दिया था।
शास्त्री ने महिलाओं की तुलना खाली प्लाट से की थी
उन्होंने सिंदूर व मंगल सूत्र का उदाहरण देते हुए महिलाओं की तुलना खाली प्लाट से की थी। इसे लेकर महिला संगठनों में आक्रोश है।
अमर्यादित बयान पर एक्शन लिए जाने की मांग
आजाद अधिकारी सेना की महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। इस मामले में नूतन ठाकुर ने कहा कि इस तरह का बयान अमर्यादित है। इसकी जांच कराई और सख्त एक्शन लिया जाए।