
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन विभाग में मंगलवार सुबह कमरों के ताले टूटे हुए थे, इससे कर्मचारियों के होश उड गए, कमरों के अंदर से कंप्यूटर गायब थे। बताया जा रहा है सात कंप्यूटर चोरी हो गए हैं। जानकारी होते ही पुलिस और विभाग के अधिकारी भी आ गए। एआरटीओ ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि करीब सात कंप्यूटर चोरी हुए हैं। इसकी रिपोर्ट करा दी गई है। डाटा अलग से हार्ड डिस्क में सुरक्षित रखा हुआ है। वहां से वापस पूरा डाटा निकाल लिया जाएगा। हालांकि इस वजह से कुछ दिन ऑनलाइन लाइसेंस का कार्य प्रभावित रहेगा।
एआरटीओ कार्यालय का रिकॉर्ड जलकर स्वाह
मथुरा के एआरटीओ ऑफिस में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गयी । इस अग्निकांड में एआरटीओ आफिस में रखा वर्षो पुराना रिकार्ड जलकर स्वाहा हो गया । एआरटीओ कार्यालय की पहली मंजिल पर अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों द्वारा आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई । सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दमकलें मौके पर पहुंच गयीं । फायर बिग्रेड की दमकलों ने बड़ी मुश्किल से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग किन कारणों से लगी यह रहस्य बना हुआ है । आग लगने की वजह अज्ञात है ।घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
फर्जी लाइसेंस बनाने के लगे हैं आरोप
मथुरा का एआरटीओ ऑफिस फर्जी लाइसेंस बनाने के मामले में विवादों में घिरा रहता है । पूर्व में मथुरा का एआरटीओ कार्यालय आतंकवादी कसाब का लाइसेंस बनाने के लिए भी सुर्खियों में रह चूका है ।
Leave a comment